CG Breaking : तहसीलदार, पटवारी समेत आधा दर्जन कोरोना के नए संदिग्ध, सभी किए गए कोरेंटाइन

CG Breaking : तहसीलदार, पटवारी समेत आधा दर्जन कोरोना के नए संदिग्ध, सभी किए गए कोरेंटाइन

महासमुंद के सभी छह नए संदिग्धों के सैम्पल्स को जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया। Read more

महासमुंद। महासमुंद जिले में कोरोना के 6 नए संदिग्ध मिले हैं। दरअसल, ये सभी रैपिड किट टेस्ट में पाए पॉजिटिव पाए गए हैं। खबर मिली है कि सरायपाली के सिंघोड़ा चेकपोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किया गया है। इस रैपिड टेस्ट में एक नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और स्वास्थ्य कर्मी के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैम्पल्स को जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है।

रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में कोरेंटाइन पर रखा गया है। महासमुंद के कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इसकी पुष्टि की है।
इस खबर के बाद एक बार फिर महासमुंद जिले में डर का माहौल है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि आज पाए गए सभी छह संदिग्ध कोरोना वायरस से ग्रसित हैं या नहीं।

Read more

Comments

Popular posts from this blog

Ban Chenese apps list..today breaking news

Cg College cancelled first @nd second year exam 2020 EXAM MARKING PROCESSDURE

CORONAvirus se bachav