Lockdown 3.0 me mila ek aur corona patient छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन फेज-3 का पहला दिन / प्रदेश में फिर एक युवक कोरोना संक्रमित मिला, अब एक्टिव केस 22 हुए; अन्य राज्य से लौटने वाले श्रमिकों का रेलवे को किराया देगी सरकार
छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन फेज-3 का पहला दिन / प्रदेश में फिर एक युवक कोरोना संक्रमित मिला, अब एक्टिव केस 22 हुए; अन्य राज्य से लौटने वाले श्रमिकों का रेलवे को किराया देगी सरकार छत्तीसगढ़ का रायपुर रेड जोन में शराब दुकानें खुलने के आदेश के साथ ही यहां के माेवा इलाके में सुबह 5 बजे से लोगों की लाइन लग गई। रायपुर के 24 वर्षीय युवक में पुष्टि, सुबह सरकारी दफ्तर खुले, शराब दुकानाें पर लगी 5 बजे से लगी लाइनें रेड और ऑरेंज जोन कोरबा को छोड़कर बाकी जिलों में जनजीवन सामान्य, कंटेनमेंट जोन में सब बंद दुर्ग में 8 और कवर्धा में 6 कोरोना संक्रमित रात में ही मिले, दोनाें जिलों में धारा-144 बढ़ाई गई रायपुर. लॉकडाउन का फेज-3 शुरू होने के साथ ही साेमवार को ढील बढ़ा दी गई है। वहीं शाम को एक और कोराना पॉजिटिव प्रदेश में मिला है। रायपुर के 24 वर्षीय एक युवक में संक्रमण की पुष्टि एम्स ने की है। जानकारी के मुताबिक शहर के आमानाका क्षेत्र में निवासी युवक एक मैकेनिक है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 22 हो गए हैं। दूसरी ओर प्रदेश में सूरजुपर के साथ दुर्ग और कवर...